बिहार के DM पर संगीन आरोप, इंजीनियरों ने भेजा कानूनी नोटिस

झारखंड के IAS अधिकारियों के संपित्त का खुलासा, बिहार से दिल्ली तक जमीन और फ्लैट

डेस्कः बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) ने भागलपुर के डीएम को कानूनी नोटिस भेजा है। संघ के महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि भागलपुर के कार्यपालक अभियंता बृजनन्दन कुमार के साथ डीएम ने अमर्यादित व्यवहार किया। अकारण गिरफ्तार कराकर उन्हें 4-5 घंटे तक स्थानीय थाने में रखा गया। कार्यपालक अभियंता ने संघ को लिखित तौर पर बताया है कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया और भयाक्रांत करने की कोशिश भी की।संघ के महासचिव राकेश कुमार ने जानकारी दी कि यह कदम कार्यपालक अभियंता बृजनन्दन कुमार के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार और अवैध हिरासत के विरोध में उठाया गया है।

बिहार के पति ने पढ़ा लिखाकर महिला को झारखंड में बनाया ANM, पत्नी ने तीन बच्चों के साथ परिवार को छोड़ा
स्थिति ऐसी हो गई कि उनको उपचार कराना पड़ा। अभियंता को आशंका है कि काम पर लौटने पर डीएम सुनियोजित तरीके से उन्हें प्रताड़ित करेंगे। भागलपुर में जिस तरह एक अभियंता के साथ डीएम ने व्यवहार किया, उससे राज्यभर के अभियंताओं का मनोबल प्रभावित होगा, जिसका सीधा असर राज्य के विकासात्मक कार्यों पर होगा।

बिहार में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने चार लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत, नाराज लोगों ने गाड़ी में लगाई आग
स्थिति ऐसी हो गई कि उनको उपचार कराना पड़ा। अभियंता को आशंका है कि काम पर लौटने पर डीएम सुनियोजित तरीके से उन्हें प्रताड़ित करेंगे। भागलपुर में जिस तरह एक अभियंता के साथ डीएम ने व्यवहार किया, उससे राज्यभर के अभियंताओं का मनोबल प्रभावित होगा, जिसका सीधा असर राज्य के विकासात्मक कार्यों पर होगा। इस पूरे मामले में अभी तक भागलपुर के डीएम की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जांच की कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, संघ ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन पर भी विचार किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now