अभिषेक बनर्जी के साथ सयाली घोष का फ्लैट, BJP के आरोप पर आया TMC सांसद का जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 20, 2026

डेस्कः बंगाल BJP ने 43 ऐसी प्रॉपर्टीज़ की एक लिस्ट जारी की है जिनका कथित तौर पर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से संबंध है।  इनमें से कई प्रॉपर्टीज़ ऐसी बताई जा रही हैं, जो उनके सहयोगियों और परिवार के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से उनके नाम पर हैं।कोलकाता नगर निगम ने उनकी 17 संपत्तियों का हिसाब-किताब मांगने के लिए नोटिस भेजा है।
इस बीच जो खबर आई है वो और भी चौंकाने वाली है। दरअसल, अभिषेक बनर्जी की प्रॉपर्टी में सयानी घोष का नाम है. केएमसी की लिस्ट में यह सामने आया है। मगर ये वही टीएमसी सांसद हैं या कोई और इस पर टीएमसी सांसद सयानी की सफाई आ चुकी है।कोलकाता नगर निगम के सूत्रों से मिली एक लिस्ट के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों में से एक में सयानी घोष का नाम है। मतलब ज्वाइंट ऑनरशिप दिखाया है यानी एक फ्लैट में दो नाम। कोलकाता नगर निगम की इस लिस्ट में अभिषेक को 19D सेवन टैंक रोड स्थित एक फ्लैट का मालिक बताया गया है। इसी डॉक्यूमेंट में सयानी घोष को इस संपत्ति का संयुक्त मालिक बताया गया है।ऐसे में सवाल उठ रहा था कि क्या यह वही सयानी घोष हैं, जो तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं? हालांकि, इस पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है।

See also  रांची में देर रात चला सघन अपराध-रोधी अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर पुलिस की कड़ी चेकिंग

kmc 740x1024 1
यह वह सयानी नहीं, सफाई में क्या बोलीं TMC सांसद?
हालांकि, इस पर टीएमसी सांसद सयानी घोष की सफाई आ चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अभी-अभी कुछ फॉरवर्ड्स देखे, जिनमें कहा गया है कि अभिषेक बनर्जी और सायनी घोष नाम के दो लोग मिलकर एक प्रॉपर्टी (19 D,सेवन टैंक्स रोड) के मालिक हैं। यह खबर पूरी तरह झूठी है। उन्होंने कहा कि मैं यह तो नहीं कह सकती कि यह कौन है, लेकिन यह पक्का वह सायनी घोष नहीं है।
सयानी ने कहा कि उनके पास जो भी संपत्ति है, उसकी पूरी जानकारी उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में सरकार को दे दी है।कोई भी व्यक्ति सरकारी रिकॉर्ड देखकर इसकी जांच कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से आती हैं। उन्हें राजनीति में कोई शॉर्टकट या अचानक बड़ा फायदा नहीं मिला है, बल्कि वह आज जहां भी हैं, जनता के आशीर्वाद की वजह से हैं।आखिरी में उन्होंने रबींद्रनाथ टैगोर की कविता की लाइन का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह बिना किसी डर के, सिर उठाकर जीना जानती हैं।सयानी ने कहा कि मैं कविगुरु की उस धरती से आती हूं, जहां मन भय-मुक्त है और सिर गर्व से ऊंचा है।
अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 17 संपत्तियों को नोटिस
कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 17 संपत्तियों को नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस नगर निकाय के भवन विभाग द्वारा भेजे गए थे। सूत्रों ने बताया कि इस लिस्ट में हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित शांतिनिकेतन भवन और कालीघाट क्रॉसिंग के पास स्थित एक अन्य भवन शामिल है, जहां एक हार्डवेयर की दुकान है। बनर्जी को भवन के नक्शे और संपत्ति से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ नगर निकाय के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।यह नोटिस भवन विभाग अधिनियम की धारा 400(1) के तहत जारी किया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि जहां बिल्डिंग का निर्माण हुआ है, वह नक्शे के मुताबिक नहीं है। जो नक्शे से अलग बना है, उसे सात दिनों के अंदर तोड़ना होगा। अगर नोटिस का जवाब नहीं मिलेगा तो एक और नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद नगर निगम खुद उस अवैध निर्माण को तोड़ देगा।हाल ही में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि अभिषेक के पास कुल 24 संपत्तियां हैं जो जांच के दायरे में हैं।
KMC के नोटिस पर क्या बोली TMC?
वहीं, टीएमसी ने कोलकाता नगर निगम के नोटिस को लेकर बड़ा बयान दिया है। टीएमसी ने बयान जारी कर कहा कि इस नोटिस को BJP ने ‘अनौपचारिक’ रूप से लीक किया था। इसमें कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कई संपत्तियों को उजागर किया गया है।साथ ही अन्य नेताओं को भी इस मामले से जोड़ने की कोशिश की गई है। यह नोटिस और पिछले कुछ दिनों की मीडिया कवरेज पूरी तरह से झूठी, मनगढ़ंत और बिना किसी विश्वसनीयता के हैं।

See also  स्कूल नर्सरी योजना की होगी शुरुआत, 1000 पौधे प्रति वर्ष लगाए जाएंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now