- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

साथ रहकर भी दिखी नीतीश और तेजस्वी में दूरियां, गणतंत्र दिवस समारोह में एक साथ नजर आए दोनों नेता

पटना : बिहार में सियासी हलचल के बीच गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक साथ नजर आएं नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव। एक साथ रहने के बावजूद दोनों नेताओं की बीच दूरियां देखी गई। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच एक सोफे का गैप नजर आया। अक्सर दोनों नेताओं एक दूसरे के बगल में बैठे नजर आते है।

pared
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान गांधी मैदान में तेजस्वी ने नीतीश कुमार से बात करने की भी पहल की। लेकिन नीतीश का भाव कुछ टालने जैसा ही नजर आया। हालांकि बातचीत के दौरान नीतीश अपने डिप्टी सीएम को कुछ भरोसा देते भी नजर आए। वही गंभीर मुद्रा में नीतीश कुमार काफी देर तक बैठे रहे और तेजस्वी को नजरअंदाज जैसा करते रहे। अक्सर नीतीश और तेजस्वी जब एक साथ होते है तो एक दूसरे के अगल बगल रहते है और दोनों एक दूसरे से बात करते नजर आते है। लेकिन गांधी मैदान में नीतीश कुमार तेजस्वी के सामने थोड़ा असहज नजर आए।

See also  इस्तीफा देने के बाद बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, इंडिया गठबंधन में किया जा रहा था बेइज्जत

tej with nitish
उधर, जिस तरह से जिस तरह की खबरें निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक नीतीश कुमार अब शायद ही तेजस्वी यादव को पहले की तरह महत्व देते हुए नजर आएंगे। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि नीतीश कुमार कभी भी अपने विरोधियों को यह आभास नहीं होने देना चाहते हैं कि वह उनसे दूर होने हैं बल्कि वह अचानक से बड़ा फैसला लेते हैं, ताकि उनके विरोधी को भी उनके खिलाफ कोई बड़ी रणनीति तय करने का समय नहीं मिल पाए। ऐसे में जब आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से बातचीत कर भरोसा तो देते हुए नजर आए। लेकिन इतना तय है कि नीतीश कुमार अब तेजस्वी यादव के साथ अधिक दिनों तक नहीं रहने वाले हैं। यह बातचीत महज के औपचारिक बातचीत होगी।

governor

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now