- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सम्राट के बयान पर संग्रामः लालू ने किडनी लेकर बेटी को दिया टिकट वाली बात कहकर घिर गए बिहार BJP अध्यक्ष

पटना : बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लालू यादव और रोहिणी आचार्य को लेकर कहे गये बयान पर घिर गए है। लालू यादव की बेटियों ने और आरजेडी के नेताओं ने उनके बयान को एक बेटी के अपमान से जोड़ दिया है।
सम्राट चौधरी ने अपने बड़बोले बयान में कहा है कि लालू यादव ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा, पहले उससे किडनी ली फिर उनको लोकसभा का टिकट दिया, ऐसे है लालू यादव। इस बयान के बाद आरजेडी की ओर से हमला शुरू हो गया, आरजेडी की महिला नेताओं, कुशवाहा जाति से आने वाले नेताओं के साथ साथ लालू यादव की बेटियों ने भी सम्राट चौधरी के बयान को बेटियों का अपमान बताते हुए बीजेपी और सम्राट चौधरी को घेरा है। लोकसभा चुनाव के दौरान सम्राट चौधरी के इस बयान को चुनावी महौल में बीजेपी को घेरने और महिला विरोधी दिखाने की मुहिम शुरू हो गई है।
देखिये सोशल मीडिया पर कैसे लालू यादव की बेटियों ने सम्राट चौधरी को घेरा है

See also  कोडरमा से राजगीर जा रही बस घाटी में हुई हादसे का शिकार, शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही दो दर्जन घायल घायल

postchanda postrohini acharyarohini post

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now