Sakshi Malik बनीं Time magazine की 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियों में एक,बीजेपी सांसद बृजभूषण पर लगाए थे यौन शोषण के आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2024

Sakshi Malik

दिल्लीः  साक्षी मल्लिक (Sakshi Malik) को विश्व प्रसिद्ध Time magazine ने अपने सौ सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार किया है  कुश्ती की खिलाड़ी साक्षी मल्लिक ने  दिल्ली के जंतर-मंतर पर  बीजेपी सांसद और रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष रहे बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कई दिनों तक धरना दिया था । Time magazine ने  साक्षी मल्लिक के संघर्ष को सलाम करते हुए 2024 सौ सबसे प्रभावशाली (100 most influential people) लोगों में शामिल किया है ।

Contents
See also  जस्टिस वर्मा ने खुद को XXX बताया, सुप्रीम कोर्ट की याचिका में क्यों छिपाई पहचान

यौन उत्पीड़न के खिलाफ जंग को सम्मान

कुश्ती में भारत की एकमात्र महिला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी को भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ उनकी अथक लड़ाई के लिए सम्मानित किया गया है।

कुश्ती के कई खिलाड़ियों का मिला साथ

साक्षी ने दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट और टोक्यो ओलंपिक के कांस्य विजेता बजरंग पुनिया के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और देश की महिला पहलवानों को डराने-धमकाने और कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

Sakshi Malik की आवाज पूरी दुनिया में गूंजी

पिछले साल जनवरी में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, भारत और विदेश दोनों में समर्थन चर्चा का विषय रहा । बृजभूषण के खिलाफ आवाज उठी बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था लेकिन वह आरोपों से इनकार करते रहे हैं।साक्षी ने उस आंदोलन के बारे में कहा, “यह लड़ाई अब केवल भारत की महिला पहलवानों के लिए नहीं है।” “यह भारत की बेटियों के लिए है जिनकी आवाज़ बार-बार दबा दी गई है।”

See also  चाईबासा नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जमीन के नीचे छिपाए 35 लाख रुपये कैश बरामद

Sakshi Malik ने इसलिए छोड़ दी कुश्ती

बृजभूषण सिंह के पद छोड़ने के कुछ ही समय बाद, उनके करीबी सहयोगी और बिजनेस पार्टनर संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष चुना गया। जिस दिन संजय सिंह ने WFI की कमान संभाली, उसी दिन साक्षी ने खेल छोड़ने का फैसला किया।

दिल्ली की कोर्ट में पेश हुए बृजभूषण मांगा वक्त

इधर दिल्ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने पर आदेश गुरुवार को टाल दिया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) प्रियंका राजपूत ने सिंह द्वारा मामले में आरोप तय करने पर आगे की दलील देने के लिए एक आवेदन दायर करने के बाद आदेश को स्थगित कर दिया।

भारत के तीन और लोगों के नाम

Time magazine की सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की 2024 की  सूची में शामिल अन्य भारतीयों में अभिनेत्री आलिया भट्ट, इंडो-ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला शामिल हैं।

See also  बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का चलेगा मुकदमा, दिल्ली की अदालत ने तय किए आरोप

Dipika Pandey Singh विरोध कर रहे पार्टी नेताओं को मनाने जाएंगी, कहा- फुरकान चाचा और प्रदीप भैया की मदद से दूंगी निशिकांत दुबे को शिकस्त

Heat Wave-अबकी बार पारा 40 पार, झारखंड में गर्मी का क़हर, कई जिलों आसमान से गिर रही ‘आग’

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now