- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सैफ अली खान हमला: हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा हिस्सा बांद्रा झील के पास से बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2025

safi ali khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित घर में हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा टुकड़ा बरामद कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सैफ पर बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) उर्फ ​​विजय दास ने कथित तौर पर हमला किया था, जो देश में अवैध रूप से रह रहा था।

बांद्रा थाने के अधिकारी ने बताया, “चाकू का तीसरा टुकड़ा, जिसमें हैंडल और ब्लेड का कुछ हिस्सा शामिल है, बांद्रा तालाब के पास से बरामद किया गया। जहां से चाकू का हिस्सा बरामद किया गया, वह अभिनेता के सतगुरु शरण बिल्डिंग स्थित घर से एक किलोमीटर से अधिक दूर है। हम आरोपी को बुधवार शाम झील के पास ले गए और चाकू का गायब हिस्सा बरामद किया।”

मंत्री के कार्यक्रम में मधुमक्खी का हमला, कई लोग हुए शिकार, किसी तरह जान बचाकर भागे लोग

See also  कल नीतीश का शपथग्रहण और आज लालू से ED की टीम करेगी पूछताछ, लैंड फॉर जॉब देने का मामला

अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान चाकू का एक टुकड़ा टूटकर अभिनेता की रीढ़ के पास फंस गया था, जिसे लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला जबकि दूसरा हिस्सा सैफ के घर में पंचनामा करने पर मिला।

हजारीबाग के ईचाक में साइबर अपराधियों को लेकर CBI की छापेमारी,राजू कुशवाहा के घर रेड

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद 1.4 किलोमीटर चलने के बाद आरोपी ने हमें दिखाया कि उसने चाकू कहां फेंका था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “उसने (आरोपी ने) हमें बताया कि उसने चाकू ठाणे के उस रेस्तरां से चुराया था, जहां वह काम करता था।”

भाषा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now