RJD विधायक अमर पासवान की मुश्किलें बढ़ी, 4 करोड़ की जमीन पर दबंगई दिखाने के मामले में FIR दर्ज

RJD विधायक अमर पासवान की मुश्किलें बढ़ी, 4 करोड़ की जमीन पर दबंगई दिखाने के मामले में FIR दर्ज

डेस्कः बोचहां से आरजेडी विधायक अमर पासवान की मुश्किलें बढ़ गई है। अमर पासवान पर चार करोड़ की जमीन पर दबंगई दिखाने के मामले में DGP के दखल के बाद मुजफ्फरपुर में FIR दर्ज कर लिया गया है। अमर पासवान के खिलाफ अहियापुर में जबरन जमीन कब्जा करने के आरोप को लेकर FIR दर्ज की गई है। प्री एफआईआर जांच में आरोप सत्य पाया गया।

बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, रेलवे ट्रैक पर मिला दो बहनों का शव, दोनों बैंक में थीं अधिकारी
जदयू की नेत्री सविता शाही के आवेदन पर अहियापुर पुलिस ने FIR दर्ज की गई है। यह मामला एक महीने से चल रहा था। इस मामले को लेकर जदयू नेत्री ने डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की थी। मुख्यालय के हस्तक्षेप के बाद मामले की एफआईआर ली गई है। बताया जाता है कि जदयू नेत्री को स्थानीय पुलिस ने टालने का काम किया।

नीतीश सरकार के मंत्री पर यूट्यूबर की पिटाई का आरोप, सवाल पूछने पर दी गाली, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो
पुलिस जमीन विवाद को लेकर मामले में जांच कर रही है।अहियापुर थाना के सलेमपुर गांव में 78 डिसमिल का प्लॉट है। जिसको लेकर अमर पासवान और सविता शाही के बीच विवाद की बात बताई जा रही है। उक्त प्लाट की कीमत 4 करोड रुपए से अधिक बताई जा रही है। सविता शाही ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि बीते 25 अगस्त को अमर पासवान और उसके गुंडो ने जमीन पर लगे पिलर को उखाड़ दिया। जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। हत्या की धमकी दी और मारपीट पर उतारू हो गए।

See also  बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन इंजीनियरिंग छात्र की मौत

मनीष कश्यप बेज्जती के बाद कुर्सी फेंककर निकले, प्रशांत किशोर की सभा से पहले भाई के साथ हाथापाई
यह आरोप लगाते हुए सविता शाही ने घटना के बाद अहियापुर थाने में आवेदन दिया था। मामले की जांच के लिए दरोगा बिट्टू कुमार को जिम्मेदारी सौंप गई थी। बिट्टू कुमार ने इस संबंध में विवाद को लेकर थानेदार को प्रतिवेदन सौंपा उसके बाद कांड दर्ज किया गया। थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। जमीन पर पुराना विवाद है, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच बीडीओ की मौजूदगी में बैठक कराई गई थी। लेकिन, थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इस मामले में विधायक अमर पासवान से उनका पक्ष लेने के लिए कॉल किया तो उन्होंने नहीं उठाया। उनके पीए का मोबाइल बंद पाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now