जयराम महतो के रिजवान ने फिर दिया ‘धोखा’, कल्पना सोरेन के समर्थन में जेएमएम में शामिल, गांडेय से लेंगे नाम वापस

hemant soren and rijwan

रांचीः जयराम महतो की पार्टी JLKM  के अखिल अख़्तर ऊर्फ रिजवान ने नाम वापस लेने के एक दिन पहले पार्टी छोड़ दी है और झारखंड मुक्ति मोर्चा ज्वाइन कर लिया है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ रिजवान क्रांतिकारी नाम से से फेमस अखिल अख़्तर ने पार्टी को ऐसे वक्त में धोखा दे दिया जब पार्टी ने उसे सबसे हॉट सीट पर अपना प्रत्याशी बनाया था । बताया जाता है कि जयराम महतो ने रिजवान के मन के मुताबिक़ ही गांडेय सीट दिया था।।

Screenshot 2024 10 31 at 11.33.25 PM

रिजवान गांडेय विधानसभा से अपना नाम वापस ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाक़ात के बाद उन्होंने अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। जयराम महतो के लिए ये अभी तक का सबसे बड़ा झटका है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now