नीतीश सरकार में मंत्री रही रेणु कुशवाहा RJD में शामिल, तेजस्वी ने कहा- ‘कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा हम चार कदम चलेंगे’

नीतीश सरकार में मंत्री रही रेणु कुशवाहा RJD में शामिल, तेजस्वी ने कहा- 'कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा हम चार कदम चलेंगे'

पटनाः बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश आरजेडी अध्यक्ष मंगली लाल मंडल की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर ली। नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रही रेणु कुशवाहा बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी में रह चुकी है।

खान सर की पार्टी में 16 साल के लड़के की डाइट देखकर सब हैरान, 25 मछली का मुडा, 30 लेग पीस और 70 रोटी..
रेणु कुशवाहा के अलावा पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी के नेता रहे राघवेंद्र कुशवाहा ने भी आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की। रेणु कुशवाहा तीन बार विधायक, एक बार सांसद और दो बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी है। वो कुशवाहा समाज की बड़ी नेता मानी जाती रही है, 2024 के लोकसभा चुनाव में खगड़िया सीट पर एलजेपी की टिकट की बड़ी दावेदार थी लेकिन चिराग पासवान ने उनकी जगह राजेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया। उसके बाद से ही उनके एनडीए छोड़ने की बातें कही जा रही थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होने आरजेडी का दामन थाम लिया है। 1999 में रेणु कुशवाहा ने जेडीयू के टिकट पर आरजेडी के बड़े नेता आरके राणा की पत्नी को हराया था।

पटना के होटल में नाबालिग से गैंगरेप, चार स्कूली छात्रों पर दुष्कर्म का आरोप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
रेणु कुशवाहा के आरजेडी में शामिल होने के बाद ये साफ हो गया है कि वो आरजेडी के टिकट पर अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। रेणु कुशवाहा के आरजेडी में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि “हम काम करने वाले लोग हैं। हम लोगों ने अपनी 17 महीनें की सरकार में आरक्षण की सीमा बढ़ाई, जाति आधारित जनगणना करवाई। जब हमने 65% आरक्षण किया तो इन्हीं भाजपा के लोगों ने आरक्षण को रोका और कोर्ट जाने का काम किया… अभी भी नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। अब हमारे ‘चाचा’ नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। उनसे बिहार संभाला नहीं जा रहा है। दिन दहाड़े दुष्कर्म हो रहे हैं, गोलियां चल रही हैं लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं हो रही है। बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है… नीतीश कुमार के राज में घूसखोरी एक परंपरा बन चुकी है। सब लोग परेशान हैं, बेरोजगारी से, महंगाई से, गरीबी से, पलायन से। बढ़-चढ़कर कुशवाहा समाज पार्टी से जुड़ रहा है। हमने पहले भी कहा था कि यदि कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी यादव चार कदम चलेगा…. हम मिलकर एक ऐसा नया बिहार बनाएंगे जहां बेरोजगारी खत्म हो, महंगाई खत्म हो, गरीबी खत्म हो, भ्रष्टाचार खत्म हो…”

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now