- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची में बूंदाबांदी के बाद गर्मी से मिली राहत, कल कई जिलों मेघगर्जन के साथ होगी वज्रपात, 20-21 को ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची में बूंदाबांदी के बाद गर्मी से मिली राहत, कल कई जिलों मेघगर्जन के साथ होगी वज्रपात, 20-21 को ऑरेंज अलर्ट जारी

रांचीः झारखंड में सोमवार के दिन राजधानी रांची समेत कई जगहों पर हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन व आंधी के साथ हल्के दर्जे की बारिश हुई। राजधानी में दोपहर 2.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम सुहाना लगने लगा। राज्य में कहीं-कहीं लू की स्थिति में बनी। सबसे अधिक तापमान 40.6 जमशेदपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 16.6 गुमला में दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी आंशिक बादल छाने के आसार हैं।

सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप सरना स्थल के पास से हटाने की मांग तेज, 22 मार्च को रांची बंद, 21 को मशाल जुलूस
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में आ रही नमी तथा उत्तर भारत से आ रही हवा के झारखंड में मिलने तथा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फिर बड़ा बदलाव हो रहे है। 19 मार्च को भी राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण तथा निकटवर्ती इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां जिलें में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मेघगर्जन तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, बोकारो, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा का झोंका के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

See also  झारखंड में बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों को किया गया बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

रघुवर दास के बाद बाबूलाल मरांडी पहुंचे गिरिडीह, कहा-मुसलमान को गुंडागर्दी करने की हिम्मत नहीं होती! घोड़थंबा ओपी प्रभारी ने उकसावा देने का किया काम
मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि , गर्जन और तेज हवा चल सकती है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, कोडराम, बोकारो, रामगढ़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है, जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 मार्च से मौसम साफ रहने कह संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now