राज्यपाल को भी है हेमंत सोरेन का इंतज़ार, अधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2024

Jharkhand Governor

रांची. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि जिस तरीके से लोगों को मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी नहीं है, वैसे मुझे भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि मुख्यमंत्री कहां हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुझे भी सीएम का इंतजार है और मैं भी उनके आने का इंतजार कर रहा हूं। राज्यपाल ने कहा कि जिस तरीके से सत्ताधारी दल यहां पर  व्यवहार कर रहे है, यह तरीक़ा ठीक नहीं है।  राज्यपाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के लिए आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

राज्यपाल ने राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्य सचिव एल खियांग्ते और गृह सचिव अविनाश कुमार को गवर्नर हाउस में बुलाया और बैठक की।

See also  हेमंत सोरेन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मांडर-चान्हों में मेगा लिफ्ट सिंचाई को हरी झंडी, हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे-निक्की प्रधान को जमीन रजिस्ट्री में छूट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now