रांची सहित छह जिलों में बारिश का कोटा फुल, सात जिलों में आज भी येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2026

रांची सहित छह जिलों में बारिश का कोटा फुल, सात जिलों में आज भी येलो अलर्ट

रांचीः झारखंड में मानसून के प्रवेश के दो माह बाद पहली बार मंगलवार को राज्य के छह जिलों में अब तक की बारिश का कोटा पूरा हो गया। पिछले 24 घंटे में हुई लगातार बारिश से कोल्हान और मध्य झारखंड तरबतर हो गया। रांची और दुमका में अब तक सामान्य से एक प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं खूंटी और सरायकेला-खरसावां में सामान्य से 10 प्रतिशत, सिमडेगा में सात प्रतिशत और चाईबासा में 49 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
अब तक राज्य में सामान्य बारिश 689.8 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि 606 मिमी बारिश हुई है। इस तरह बारिश की कमी 18 प्रतिशत से घटकर 12 प्रतिशत रह गई है। हालांकि 10 जिलों में अब भी सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक बारिश की कमी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। बुधवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में 18 अगस्त को भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट था।जबकि रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह समेत कई जिलों में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 अगस्त को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जहां 18 अगस्त से झारखंड में 19 अगस्त तक आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना बताई गई थी। साथ ही लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
19 अगस्त के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने का अनुमान है। IMD के अनुसार झारखंड में 20 से 22 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जहां 23 अगस्त को भी राज्य के कुछ जिलों में बारिश की गतिविधि बनी रहने की संभावना है। इसके अलावा 24 अगस्त तक मौसम पूरी तरह साफ होने के बजाय कहीं-कहीं बादल और छिटपुट बारिश की स्थिति रह सकती है। यानी 19 अगस्त के मुकाबले 20-24 अगस्त के बीच भारी बारिश का खतरा कम रहेगा, लेकिन मानसून पूरी तरह शांत नहीं रहने वाला है।
इन जिलों में मौसम रह सकता है सुहावना
बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जैसे ऊंचाई और हरियाली वाले इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। हालांकि सुहावने मौसम के बीच अचानक तेज बारिश और वज्रपात की स्थिति बन सकती है, इसलिए मौसम का आनंद लेने वालों को सावधानी बरतनी होगी।
कोडरमा में हुई थी सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र की उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक 17 अगस्त को झारखंड में सबसे अधिक 42 मिमी बारिश कोडरमा में दर्ज की गई। इसके बाद बोकारो में 41 मिमी, जमशेदपुर में 16 मिमी और रांची में 6 मिमी बारिश हुई। इससे पहले भी राज्य के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।
जानें आज AQI कैसा रहेगा
बारिश और तेज हवाओं के कारण झारखंड के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता सामान्यतः बेहतर रहने की संभावना है। आज धनबाद का AQI करीब 143 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दिख रहा है, जबकि अन्य स्थानों पर स्थिति अलग-अलग है। इसलिए पूरे झारखंड का एक्यूआई बारिश के बाद ही सही से जानकारी मिलती है। वहीं, शहर और मॉनिटरिंग स्टेशन के हिसाब से इसमें बड़ा अंतर हो जाता है।
तापमान में गिरावट, उमस से मिली राहत
बारिश और बादल छाए रहने से झारखंड में दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। वहीं, जमशेदपुर के लिए 19 अगस्त का पूर्वानुमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 26 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान रहने वाला है। रांची में भी बारिश के कारण मौसम ठंडा और आरामदायक रहने की उम्मीद है।
18 अगस्त को कई जिलों में हुई बारिश
18 अगस्त को झारखंड में बारिश का असर ज्यादा रहा है। जहां रांची में जलजमाव की स्थिति बनी, जबकि जमशेदपुर क्षेत्र में लगातार बारिश और जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गईं। जानकारी के अनुसार कोडरमा और बोकारो में भी 40 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई थी, जबकि जमशेदपुर और बहरागोड़ा में करीब 16-16 मिमी बारिश हुई।
ऐसे में कुल मिलाकर 19 अगस्त को झारखंड में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। जहां खासकर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 20 अगस्त से बारिश का जोर घटने की संभावना है, लेकिन 24 अगस्त तक झारखंड में मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह खत्म नहीं होने वाली है।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड में छाया मानसून, 30 जून को कई जिलों में भारी बारिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now