Patna में तीन आभूषण कारोबारियों के ठिकानों पर Raid , 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद

Patna में तीन आभूषण कारोबारियों के ठिकानों पर Raid , 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद

पटनाः राजधानी पटना में वाणिज्य कर अन्वेषण ब्यूरों (Commercial Tax Investigation Bureau)ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सोना और चांदी बरामद किया है। बाकरगंज के तीन आभूषण विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद किया गया है।

बिहार राजभवन के प्रधान सचिव चोंग्थू की मुश्किलें बढ़ीं, DM रहते बिना वेरिफिकेशन बांटे थे आपराधिक छवि के लोगों को हथियार, अब चलेगा ट्रायल
बेहिसाब लेन-देन और कर चोरी की पुख्ता सूचना के बाद गुरूवार को की गई छापेमारी शुक्रवार को भी जारी है। बहरहाल छापेमारी टीम ने जब सोना-चांदी की खरीद बिल और दूसरे दस्तावेज की मांग तो तीनों कारोबारियों ने हाथ खड़े कर दिए।अलबत्ता उन तीनों ने स्वेच्छया 90 लाख रुपये का भुगतान किया है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि सूचना मिली थी बाकरगंज में बड़े पैमाने पर बिना वैध बिल के सोना-चांदी का कारोबार हो रहा है।

अफसर श्वेता मिश्रा के यहां रेड में लाखों का कैश मिला, पटना सहित कई शहरों में फ्लैट और जमीन
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने व्यवसायिक परिसरों से कंप्यूटर, बिलिंग सॉफ्टवेयर, स्टॉक रजिस्टर और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया है। अब इन दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितना कर चोरी की गई है और क्या कोई बड़ा नेटवर्क इसमें शामिल है।बड़े पैमाने पर कर चोरी के साक्ष्य मिले हैं। तीन व्यापारियों के व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया गया है और निरीक्षण अभी जारी रहेगा।

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
इस कार्रवाई से पटना के आभूषण बाजार में हड़कंप मच गया है। वाणिज्य कर विभाग की इस मुहिम को कर चोरी के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जांच के पूरा होने के बाद संबंधित व्यापारियों पर कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

NOTE: इस खबर में जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है वो AI निर्मित हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now