- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पटना में गरजे राहुल गांधी, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में बीजेपी और आरएसएस पर अटैक,

RAHUL GANDHI

पटनाः राहुल गांधी ने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि जैसे गंगा का पानी जैसे सब जगह संविधान की सोच हर व्यक्ति और संस्था में पहुंचे । राहुल गांधी ने मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस कहती है की देश को आजादी 1947 में नहीं मिली है ।

राहुल गांधी ने कहा कि आज के हिन्दुस्तान में विधायकों और सांसदों के पास कोई शक्ति नहीं है । राहुल गांधी ने कहा कि शक्ति कहीं और है प्रतिनिधित्व कहीं । सिर्फ प्रतिनिधित्व से कुछ नहीं होने वाला है , कुछ कंपनियों को हिन्दुस्तान की सरकार पूरा धन दे रहे हैं । पांच सौ लोगों के पास देश का सारा धन है  । राहुल गांधी ने पूछा कि इन पांच सौ लोगों में एक दलित और पिछड़ा वर्ग का नाम बता दें ।

राहुल गांधी ने बिहार में हुई जाति जनगणना पर भी हमला किया और कहा कि ये जाति जनगणना सही नहीं है ।

See also  मिल गया पारस पत्थर! लोहा नहीं सीसा को सोना में बदलने में कामयाबी, जानिए कब सोने का बाजार होगा सस्ता?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now