पूर्व सांसद सुनील महतो की बेटी अंकिता के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, हेमंत और कल्पना के घर जाकर दी श्रद्धांजलि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 16, 2024

पूर्व सांसद सुनील महतो की बेटी अंकिता के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, हेमंत और कल्पना के घर जाकर दी श्रद्धांजलि

रांची: हेमन्त सोरेन ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो जी एवं पूर्व सांसद सुमन महतो जी की पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर आज सवेरे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट , रांची लाया गया। यहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

See also  घर में घुसकर प्रेमी ने मार दी गोली, फिर खुद दे दी जान, अगले महीने होने वाली थी प्रेमिका की शादी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now