प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की विश्व चैंम्पियन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात, टीम ने साझा किए अनुभव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 6, 2025

ई दिल्लीः वनडे वर्ल्ड कप जीतकर लौटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम बीती रात पीएम नरेंद्र मोदी से मिली। पीएम ने 7 कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर खिलाड़ियों का स्वागत किया और कठिन दौर से उबरकर शानदार वापसी करने के लिए उनकी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने यूपी पुलिस की डीएसपी और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दीप्ति शर्मा से मजाकिया अंदाज में पूछा—“डीएसपी कहां है, कैसी हो डीएसपी?” दीप्ति ने कहा, “आपके भाषणों से मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती है।”

कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी 2017 की मुलाकात को याद करते हुए कहा कि अब ट्रॉफी के साथ लौटना गर्व की बात है।

टीम ने पीएम मोदी को “नमो” लिखी हुई स्पेशल जर्सी भेंट की, जिस पर सभी 16 खिलाड़ियों के सिग्नेचर थे। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी खिताब जीता।

See also  झारखंड में शांतिपूर्ण रहा पहले चरण का चुनाव,43 सीटों पर 64.86 प्रतिशत हुआ मतदान, वोटिंग में रांची फिसड्डी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now