Prashant Kishor बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव,जनसुराज पार्टी ने किया एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2026

Bankipur by-election results: प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 6 हजार से ज्यादा वोटों से BJP उम्मीदवार नीरज कुमार पीछे

पटनाः बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनीं एनडीए सरकार की पहली परीक्षा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में होने जा रहा है। पटना की बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर जनसुराज पार्टी की ओर से उम्मीदवार होंगे। पटना में मनोज भारती ने प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी को लेकर घोषणा कर दी है।
 


बांकीपुर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट
बांकीपुर की सीट पर प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी के बाद चुनाव अब दिलचस्प हो गया है। बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट है। राज्यसभा सांसद बनने के बाद नितिन नबीन ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। बांकीपुर सीट से पहले नितिन नबीन के पिता नवीन सिन्हा और फिर नितिन नबीन लगातार विधायक बनकर बिहार विधानसभा पहुंच रहे थे। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये सीट अब बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। हालांकि अभी तक आरजेडी की ओर से इस सीट को लेकर पत्ते नहीं खोले गए है, लेकिन प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के एलान के साथ ही ये सीट अब हॉट सीट बन गई है जिसके चुनाव परिणाम पर पूरे देश की नजर होगी।
30 जुलाई को होगा मतदान
बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसके तहत 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी।
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, उपचुनावों के लिए गजट अधिसूचना 6 जुलाई को सोमवार के दिन जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 13 जुलाई निर्धारित है। इसके बाद 14 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति साफ हो जाएगी। तीनों सीटों के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। मतदान और काउंटिंग के बाद पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 4 अगस्त तक संपन्न करा ली जाएगी।

See also  पश्चिमी सिंहभूम के 4 आदिवासी बच्चियां तमिलनाडु में बंधक, ग्रामीणों ने विधायक सोनाराम सिंकु से लगाई गुहार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now