लोहरदगा में झारखंड पुलिस के जवान ने दे दी जान, सिमडेगा पुलिस लाइन में था तैनात

लोहरदगा में झारखंड पुलिस के जवान ने दे दी जान, सिमडेगा पुलिस लाइन में था तैनात

लोहरदगा: कुडू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव में गुरूवार रात रामू महतो नाम के पुलिस जवान ने घर में अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव निवासी रामलोचन महतो के पुत्र रामू महतो (32 वर्ष) के रूप में हुई है। रामू महतो झारखंड पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। वह फिलहाल सिमडेगा पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्ति था। विगत 13 दिसंबर को वह छुट्टियों में अपने घर आया था। जहां से उसे 22 दिसंबर को वापस ड्यूटी पर लौटना था। इसी बीच पारिवारिक विवाद में पुलिस जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में एसपी हारिस बिन जमां ने बताया कि एक सिपाही जो सिमडेगा में प्रतिनियुक्त था, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेगी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि शादी के बाद झारखंड पुलिस में रामू महतो की नौकरी लगी थी। रामू महतो का एक सात साल का बेटा और एक साल की बेटी है। इस घटना से परिवार के लोग हैरान हैं।

See also  भारी बारिश का कहर, कोलकाता एयरपोर्ट का रनवे डूबा; VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now