पीएम मोदी के रोड शो में बच्चों के इस्तेमाल पर बीजेपी को नोटिस, निजी स्कूल के बच्चे सिंबल लेकर थे खड़े

कोयंबटूरःपीएम मोदी के रोड शो में बच्चों के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग ने जिला बीजेपी अध्यक्ष को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है । चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी तरह से बच्चों के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी है। ऐसा करने वालों को आचार संहिता के उल्लघंन का दोषी माना जाएगा । अंग्रेजी अखबर द हिन्दू की खबर पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने नोटिस भेजा है।

IMG 5023

कोयंबटूर संसदीय क्षेत्र के असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर ने जिला अध्यक्ष जे रमेश कुमार को नोटिस भेज जवाब मांगा है।18. मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कोयंबटूर में हुआ था जिसमें निजी स्कूल के बच्चे रोड शो में हिस्सा लेते हुए दिखे । मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को स्पष्ट किया था बच्चों को किसी भी तरह से राजनीतिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल आदर्श आचार संहिता का उ्लघंन माना जाएगा । जिला के शिक्षा अधिकारी ने भी स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है ।

Coimbatore PM Modi Road show

18 मार्च को पीएम मोदी के रोड शो के दौरान बच्चे हिन्दू देवी देवताओं के लिबास में बीजेपी का सिंबल लिए हुए नजर आए जिसके बाद चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now