डेस्कः गया में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रविवार को पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में आग की चिंगारी और धुआं निकलने के बाद अफरातफरी मच गई। इस दौरान यात्रियों के बीच हड़कंप मच गई। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया जिन्होंने ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद स्थित पर काबू पाने की कोशिश की गई जिसमें जल्द ही कामयाबी मिल गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बंधुआ स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस खड़ी रही।
हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TSPC के 8 उग्रवादी हथियारों के साथ गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, पटना से गया होते हुए रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को गया से खुली थी। गया जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन बंधुआ स्टेशन के समीप पहुंची थी। इसी क्रम में जनशताब्दी ट्रेन के एक कोच के पहिए से आग की चिंगारी और धुआं निकलने लगा जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी।
इसकी जानकारी होते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई। ट्रेन तुरंत बंधुआ स्टेशन पर रोका गया।जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को रोके जाने के बाद यात्री बाहर निकले। वहीं, ट्रेन में लगे अग्निशमन यंत्र से पहिए पर छिड़काव किया गया जिससे आग की चिंगारी वाले स्थान पर काबू पाया गया। मौके पर मौजूद RPF के जवान भी तुरंत सक्रिय हो गए थे।






