- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Patliputra से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव के काफिले पर हमला, 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Patliputra से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव के काफिले पर हमला, 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पटना: पाटलिपुत्रा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव के काफिले पर शनिवार रात चुनाव खत्म होने के बाद हमला किया गया। पटना-जहानाबाद हाईवे से गुजरते समय मसौढ़ी के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, इसमें रामकृपाल के समर्थक का सिर फूट गया।

Jharkhand के 14 सीटों पर क्या होगा चुनाव परिणाम, 4 जून से पहले जानिये कौन किस सीट पर जीत रहा है
रामकृपाल यादव के काफिले पर हुए हमले को लेकर पटना पूर्वी के एसपी भारत सोनी ने कहा कि उनकी ओर से दिये गए आवेदन में हमला करने और गोली चलाने की बात कही गई है। इस मामले में एफआईआर किया गया है। बाकी सारे बिंदू अनुसंधान के क्रम में स्पष्ट किये जाएंगे। एफआईआर में 9 प्राथमिक अभियुक्तों का उल्लेख किया गया है।

रामकृपाल यादव के खिलाफ आरजेडी की ओर से लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव मैदान में थी। रामकृपाल यादव पर हुए हमले की बीजेपी ने निंदा की है और इसके उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

See also  PAK सेना के प्रवक्ता की शर्मनाक हरकत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार को मारी आंख; VIDEO वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now