गोपालगंज में 45 से अधिक नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू,ऑर्केस्ट्रा अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, 22 गिरफ्तारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 12, 2026

गोपालगंज में 45 से अधिक नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू,ऑर्केस्ट्रा अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, 22 गिरफ्तारी

गोपालगंज: बिहार में चल रहे ऑर्केस्ट्रा के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। सोमवार देर रात गोपालगंज के 15 ऑर्केस्ट्रा पर पुलिस ने रेड की। कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अड्डों पर छापेमारी की। इस दौरान 45 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया है। वहीं पांच युवतियों और 16 ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से किशोरियों के उत्पीड़न से जुड़े कई अहम सबूत भी मिले हैं। यह कार्रवाई एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर की गई।कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुचायकोट, बलिवन सागर और विंदवलिया भठवां इलाके में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया।

राजस्थान से लापता किशोरी भी मिली

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बरामद किशोरियों में एक लड़की ऐसी भी मिली, जो पिछले पांच वर्षों से राजस्थान से लापता थी। वहां के थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी है ताकि वे आकर अपनी बेटी को घर ले जा सकें। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद लड़कियों में सबसे अधिक संख्या पश्चिम बंगाल की है।

See also  चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सिपाही गिरफ्तार, पुलिस विभाग के खाते में गड़बड़ी को लेकर तीन अन्य पर केस दर्ज

जबरन ऑर्केस्ट्रा में काम कराने का आरोप

किशोरियों ने पूछताछ में आरोप लगाया कि उन्हें जबरन ऑर्केस्ट्रा में काम कराया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। गिरफ्तार युवतियों और संचालकों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।पुलिस ने अबतक इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

NGO ने भी किया सहयोग

इस अभियान में पटना पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ ‘एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन’ और ‘नारायणी सेवा संस्थान’ की टीम ने भी सहयोग किया। दोनों संस्थाएं ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ नेटवर्क से जुड़ी हैं, जो देशभर में बाल संरक्षण पर काम करता है।

यौन शोषण की आशंका

एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि इस कार्रवाई ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी और शोषण के बड़े नेटवर्क को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि कई बच्चियों को झांसा देकर इस धंधे में धकेला जाता है और उनके यौन शोषण तक की आशंका सामने आई है।

See also  कौन हैं VIP के मुखिया Mukesh Sahni? जिनके पिता जीतन की हत्या कर दी गई

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now