नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार का दावा, निशांत संभाल सकते है बिहार के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी

नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार का दावा, निशांत संभाल सकते है बिहार के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके है। उनके राज्यसभा जाने के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलना है। बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बीजेपी की दावेदारी बताई जाता है। इसी बीच नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपने भतीजे की दावेदारी पेश कर दी है। सतीश कुमार ने निशांत कुमार का नाम आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार प्रदेश की कमान संभाल लेंगे।

असम में JMM 19 सीटों पर तीन-कमान के सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से नहीं बनी बात, माले के लिए एक सीट छोड़ी
पटना के एक कार्यक्रम में सतीश कुमार ने दावा किया कि ”अगर निशांत कुमार पर भरोसा किया जाए तो वे मुख्यमंत्री के तौर पर दायित्व निभा सकते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है।” उन्होंने कहा कि ”निशांत कुमार मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ हैं। अगर उनके कंधे पर बिहार संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे संभाल लेंगे।”
‘नीतीश बिहार छोड़कर न जाएं’, क्या बोले सतीश? : सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने और दिल्ली जाने को लेकर उनके भाई सतीश कुमार ने कहा कि ”सभी लोग चाहते हैं कि वे बिहार छोड़कर न जाएं। लेकिन, राज्यसभा जाने का फैसला उनका था। इसीलिए, वे जा रहे हैं।”
निशांत को बिहार की कमान सौंपने की सुगबुगाहट : दरअसल, निशांत कुमार को बिहार की कमान सौंपने की सुगबुगाहट तेज होने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार ने जहां उनके नाम पर मुहर लगाई है, तो वहीं जेडीयू के अंदर भी कई नेताओं ने दावा किया है कि वे निशांत कुमार को सीएम बनाने के लिए काम करेंगे। हाल ही में जब निशांत कुमार अपने पैतृक गांव पहुंचे तो वहां भी ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बाद प्रदेश की कमान निशांत ही संभाले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now