अयोध्या में धमाकों में 5 की मौत की खबर, Video में देखिए किस तरह मकान में हुआ ब्लास्ट

ayodhya blast

अयोध्या: अयोध्या में एक मकान में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना इतनी भयानक थी कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। मौके से प्रेशर कुकर और गैस सिलेंडर के टुकड़े बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान मालिक पप्पू अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करता था। पुलिस अब विस्फोट के असली कारणों और अवैध गतिविधियों की गहराई से जांच में जुटी है।

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में कानपुर में भी अवैध पटाखों के भंडारण के कारण एक बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे और पुलिस जांच अब भी जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में संज्ञान लिया है ।

बताया जा ररा है की कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में अचानक जोरदार धमाका होने से एक मकान पूरी तरह ढह गया। हादसे में पिता और तीन बच्चों समेत कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिस मकान में धमाका हुआ, वहां अवैध रूप से पटाखों का स्टोरेज किया गया था। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके र पहुंच गईं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली करा लिया है और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखों का भंडारण किसने और कैसे किया था। हादसे ने पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल पैदा कर दिया है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now