JSCA के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ को CM ने दी बधाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2025

JSCA के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, अजय नाथ शाहदेव की 'द टीम' को CM ने दी बधाई

रांचीः सोमवार को झारखंड किक्रेट ऐसोसिएशन के नवनियुक्ति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड़ स्थित आवास पर मुलाकात की। रविवार को एसके बोहरा की टीम पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद जेएससीए के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

GrS 73sXgAAjQY9

JSCA के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम समेत सभी सदस्यों की हुई जीत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अजय नाथ शाहदेव के द टीम के नवनियुक्ति सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सभी अजय नाथ शाहदेव सहित टीम के सभी पदाधिकारियों को 2025-2028 के कार्यकाल के बीच राज्य में क्रिकेट के उत्थान को देखते हुए काम करने की सलाह दी।मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जेएससीए की नई टीम पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेगी।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने की मुलाकात, झरिया मास्टर प्लान, रैयलों के मुआवजा एवं नौकरी पर हुई बातचीत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now