मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डल से सनसनी,महिला और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2026

मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डल से सनसनी,महिला और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या

मुजफ्फरपुरः जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर मठ के पास ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। सोमवार रात 30 वर्षीय महिला रीता देवी और उसकी दो वर्षीय बेटी वैष्णवी और मात्र तीन महीने के बेटे कन्हैया की हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर के एक कमरे में बेड पर पड़े मिले हैं।
पति ने देखा दिल दहला देने वाला नजारा: मृतका रीता देवी के पति मिठाई लाल शाह, जो पेशे से कैटरिंग का काम करते हैं, सोमवार रात अपने भाई के साथ बारात में गए हुए थे। देर रात करीब 3:30 बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर उन्होंने कमरे में अपनी पत्नी और दोनों छोटे बच्चों का शव बेड पर पड़ा देखा।पास में एक रस्सी भी पड़ी हुई थी। मिठाई लाल का आरोप है कि एक ही रस्सी का इस्तेमाल कर तीनों का गला घोंटकर हत्या की गई है।
परिवार में कुल चार बच्चे, दो की जान बच गई: मिठाई लाल शाह और रीता देवी के कुल चार बच्चे हैं। मिठाई लाल शाह ने बताया कि घटना वाले समय दो छोटे बच्चे मां के साथ कमरे में थे, जबकि अन्य दो बच्चे अपनी दादी उर्मिला देवी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई। जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।विवादित पक्ष ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी थी।
सास ने लगाए रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप: मृतका की सास उर्मिला देवी ने घटना के लिए गांव के कुछ रिश्तेदारों पर सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार का गांव में कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उनके बेटे, बहू और पोते-पोती को निशाना बनाया गया।
पुलिस ने बुलाई फॉरेंसिक टीम: घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला और दो बच्चों की हत्या प्रतीत हो रही है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और कहा है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

See also  रांची में शादी समारोह से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now