रांची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में एनसीसी बिहार-झारखंड के एडीजी मेजर जनरल ए०एस० बजाज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एनसीसी ग्रुप कमांडर रांची, ब्रिगेडियर वी०एस० यादव एवं ग्रुप कमांडर हजारीबाग, ब्रिगेडियर राजेश कारेल उपस्थित रहे।
वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ० सुनील चंद्र दुबे ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।