- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

DESK:केरल में दस्तक देने के बाद महज 6 दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया। हालांकि, मानसून की तेज रफ्तार के बावजूद देश में हुई बारिश सामान्य से 22% कम है। 1 से 8 जून तक 21.3 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य आंकड़ा 27.2 मिमी है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून देश के 16 राज्यों में पहुंच चुका है। अगले चार से पांच दिनों में इसके झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में मानसून की रफ्तार धीमी रही, लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियां बनने के बाद इसमें तेजी आई है।
इधर, झारखंड में 11 और 12 जून के लिए भारी बॉरिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 15 से 17 जून तक झारखंड में संताल परगना के रास्ते मॉनसून के प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को कोडरमा और हजारीबाग को छोड़ कर अन्य जिलों में बादल छाये रहने, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
11 जून को ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और बोकारो में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, बादल, वज्रपात और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
12 जून का मौसम
12 जून को भी कई जिलों में बादल छाये रहने, वज्रपात और तेज हवा के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की-मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति अब 15 जून तक रहने की संभावना है।

See also  Saryu Ray नहीं लड़ेंगे धनबाद से लोकसभा चुनाव , कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह को दे दिया समर्थन !
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now