महिलाओं के बाद पुरुषों ने भी खो-खो विश्व कप जीता, मोदी ने ऐतिहासिक करार दिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2025

Kho Kho World Cup 2025

नई दिल्ली:भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को यहां पहले खो-खो विश्व कप के फाइनल में नेपाल पर 54-36 की शानदार जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम कर लिया।

कप्तान प्रतीक वाईकर और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रामजी कश्यप ने एक बार फिर कमाल का खेल दिखाया। नेपाल ने इससे पहले प्रतियोगिता के शुरुआत मैच में भारत को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में पहले टर्न से नेपाल पर दबाव बना लिया।

Kho Kho World Cup 2025

भारत ने इससे पहले ग्रुप चरण में नेपाल के अलावा ब्राजील, पेरू और भूटान को हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने पहले खो-खो विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां नेपाल पर 78-40 की शानदार जीत के साथ खिताब अपने नाम किया था।

Cricket: ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद खिलाड़ियों की ‘रईसी’ बंद, आलिशान कार से नहीं टीम बस से करना होगा सफ़र

See also  पलामू में अपराधी बेखौफः चैनपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले कोयल नदी के पास हुई थी दो लोगों की हत्या

Kho Kho World Cup 202

भारतीय खिलाड़ियों ने यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में गति, रणनीति और कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए मैच की शुरुआत से अंत तक अपना दबदबा बनाये रखा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now