कांग्रेस नेता महताब आलम उर्फ हड्डी मंदारमनी से गिरफ्तार, कांके जमीन विवारद में हुई फायरिंग के बाद से फरार था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2026

कांग्रेस नेता महताब आलम उर्फ हड्डी मंदारमनी से गिरफ्तार, कांके जमीन विवारद में हुई फायरिंग के बाद से फरार था

रांचीः कांके के सुकुरहुटू का जमीन कारोबारी और कांग्रेस नेता महताब आलम उर्फ हड्डी फायरिंग के आरोपी कों कोलकाता मंदारमनि से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जमीन विवाद में हुई सरेआम फायरिंग की घटना के बाद से फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महताब अपनी पहचान छिपाकर कोलकाता के पास मंदारमनी इलाके में रह रहा है। सूचना मिलते रांची पुलिस ने विशेष टीम बनाई। टीम बंगाल पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना के बाद महताब आलम फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह ठिकाना बदलकर बचता रहा। गिरफ्तार महताब आलम मूल रूप से रांची के सुकुरहुटू का रहने वाला है।
वह लंबे समय से जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से जमीन से जुड़े कई विवादों और अन्य आपराधिक मामलों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके पूरे आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरारी के दौरान उसे किन-किन लोगों ने शरण दी और किसने उसकी मदद की। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  हजारीबाग के केरेडारी में चंद्रगुप्त कंपनी पर बमबाजी, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी, चिट्ठी में लिखा- अगली बार धुआं-धुंआ कर देंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now