रांची में मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर, बोनट पर युवक को घुमाने और मारपीट का आरोप

रांचीःराजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक नहीं रुका, बल्कि घायल युवक को कार की बोनट पर लटकाए हुए काफी दूर तक घसीटता चला गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

15 JAS अधिकारी बनेंगे IAS, UPSC ने दी मंजूरी
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, कडरू निवासी युवक मवास अपने भाई को केंद्रीय विद्यालय, हिनू में छोड़कर हिंदपीढ़ी स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान राजेंद्र चौक के पास उसकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी।टक्कर के बाद युवक ने कार रुकवाई और वाहन क्षतिग्रस्त होने की बात कहते हुए दो हजार रुपये की मांग की। युवक का कहना था कि दुर्घटना में उसकी बाइक का ब्रेक टूट गया है और वह घर कैसे पहुंचेगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच सड़क पर तीखी बहस शुरू हो गई।

गुरुजी क्रेडिट कार्ड में 04 की जगह 10.65 प्रतिशत ब्याज वसूल रहे बैंक, वित्त मंत्री ने कहा गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन काफी देर तक विवाद शांत नहीं हो सका। इसी बीच युवक अचानक कार के बोनट पर बैठ गया। आरोप है कि इसके बावजूद कार चालक ने कार स्टार्ट कर दी और युवक को बोनट पर बैठा कर गाड़ी आगे बढ़ा दी। बताया जाता है कि कार तेज रफ्तार में चलाई गई।युवक का दावा है कि वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से दौड़ाया गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और कई राहगीर बाल-बाल बच गए। एक पुलिसकर्मी को भी हल्का धक्का लगने की बात सामने आई है। घटना के दौरान युवक अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाता रहा।

73096769 1771337451608

पाकिस्तानी हैंडलर को भागाने वाला अबुल इनाम उर्फ लादेन गिरफ्तार, मधुबनी में चला रहा था जाली नोटों का धंधा
युवक कार रोकने की अपील करना रहा, लेकिन चालक ने नहीं रोकी
वायरल वीडियो में युवक कार चालक से बार-बार वाहन रोकने की अपील करता दिखाई दे रहा है, लेकिन कार नहीं रुकती। कई लोग कार के पीछे दौड़ते नजर आते हैं और शोर-शराबा करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया।आरोप है कि कार चालक युवक को लेकर अपने फ्लैट पहुंचा, जहां उसने अपने कुछ परिचितों को बुला लिया। वहां युवक के साथ मारपीट की गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुटने के बाद मारपीट बंद हुई। इसके बाद युवक ने अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।मामले में कार को डोरंडा थाना लाया गया। थाना परिसर में भी युवक और कार चालक के समर्थकों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलते ही कार चालक की ओर से कई लोग थाना पहुंचे, लेकिन वायरल वीडियो देखने के बाद वे लौट गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने कहा कि लिखित आवेदन मिलेगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्ष से लिखित देने के लिए कहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now