भांजे के साथ ही संबंध बना रही थी विवाहिता, अचानक आ गया पति, और फिर…

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

डेस्कः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता अपने ही भांजे के साथ प्यार कर बैठी। उसके साथ अवैध संबंध बनाते हुए पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद तीनों में खूब कहासुनी हुई। इसी कहासुनी के बीच भांजे के साथ अवैध संबंध की बातें सार्वजनिक होने के डर से खतरनाक साजिश रच दी गई।

विवाहिता ने भांजे के साथ मिलकर पति का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने विवाहिता के साथ ही उसके भांजे को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला खैरगढ़ क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खैरगढ के गांव सिरमई निवासी सतेंद्र सिंह की बुधवार की सुबह परिजनों ने मृत हालत में देखा तो हड़कंप मच गया।

दूसरे की बाहों में प्रेमिका को देख गुस्साया आशिक, पहले प्रेमी की चाकू गोदकर की हत्या

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सत्येंद्र की गला घोंटकर हत्या की गई थी। परिजनों से पूछताछ में पत्नी रोशनी की बातों ने तत्काल उसी की तरफ शक की सुई घुमा दी। उसे हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई तो थोड़ी देर में ही उसने सच्चाई उगल दी। भांजे के सहयोग से पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

रोशनी ने पुलिस को बताया कि भांजे गोविंद के साथ उसके प्रेम संबंध हैं। मंगलवार रात में पति सतेंद्र सिंह ने भांजे गोविंद के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसको लेकर तीनों में कहासुनी और विवाद हुआ। भांजे के साथ अवैध संबंध और लोकलाज के कारण दोनों ने सतेंद्र की हत्या का फैसला कर लिया। पत्नी ने ही भांजे गोविंद के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। रोशनी के बयान के वाद गोविंद सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सैफ अली खान और करीना कपूर के बांद्रा वाले घर में हुई चोरी; चाकू के हमले से घायल हुए एक्टर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now