महाराष्ट्र में अजीत पवार गुट नाराज , प्रफुल पटेल को कैबिनेट मंत्री से नीचे पद मंजूर नहीं , अब करेगी कैबिनेट विस्तार का इंतजार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 10, 2024

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को नए मंत्रिपरिषद में मंत्री पद मिला, जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) धड़े ने 9 जून को बीजेपी के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री पद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

महाराष्ट्र से छह मंत्री बने

महाराष्ट्र बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार और एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे से मुलाकात की थी ।  महाराष्ट्र के छह सांसदों को मंत्री पद दिए गए – जिनमें बीजेपी के चार सांसद जिसमें  वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी भी शामिल हैं, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक सांसद और आरपीआई के सांसद ने शपथ लिया ।

अजीत पवार चाहते हैं कैबिनेट मंत्री

महा युति सहयोगियों के बीच किसी भी तरह की असहमति की खबरों को दूर करने की कोशिश में  फडणवीस ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि जबकि बीजेपी ने एनसीपी को स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री पद की पेशकश की थी, अजीत पवार की एनसीपी ने एक कैबिनेट पद मांगा और चाहते थे कि प्रफुल पटेल को यह पद दिया जाए।

See also  इस महिला ने बना दी ऐसी कंपनी जो खिलवाती है गेम प्वाइंट के बदले देती हैं हथियार; युद्ध लड़ने का बदल दिया तरीका

प्रफुल पटेल की कैबिनेट मंत्री की जिद

अजीत पवार ने कहा: “प्रफुल पटेल पहले ही केंद्र में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और हमें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री पद को लेना सही नहीं लगा। इसलिए, हमने बीजेपी को बताया कि जबकि हम कुछ समय इंतजार करने के लिए तैयार हैं, हम एक कैबिनेट पद चाहते हैं।” अजीत पवार गुट  का लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, उन्होंने चार सीटों में से केवल एक पर जीत हासिल की थी, जबकि श्री शिंदे की शिवसेना ने लड़ी गई 15 सीटों में से सात पर जीत हासिल की थी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now