Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | महागठबंधन के ड्राइविंग सीट पर कल्पना सोरेन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के साथ उलगुलान महारैली और लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर चर्चा

महागठबंधन के ड्राइविंग सीट पर कल्पना सोरेन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के साथ उलगुलान महारैली और लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर चर्चा

Prashant Singh
April 7, 2024 4:21 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
kalpan soren with congress incharge 1
SHARE

रांची : कल्पना सोरेन से झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने रविवार को मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक और कोडरमा से महागठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे भी मौजूद थे।
इस बैठक में 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले उलगुलान महारैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई, इसके साथ ही लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर भी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कल्पना सोरेन के साथ चर्चा की।

kalpna soren 1
कल्पना सोरेन ने जिस तरह से राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाई है उससे लगता है कि वो अब जेएमएम के साथ साथ महागठबंधन के लीड नेता के रूप में उभर रही है। कल्पना 5 अप्रैल को हुई जेएमएम विधायक दल की बैठक में शामिल हुई थी जिसमें ये फैसला लिया गया था कि रांची में एक बड़ी महारैली की जाएगी 21 अप्रैल को जिसके माध्यम से जेएमएम और महागठबंधन झारखंड में अपनी ताकत को प्रदर्शित करेगी। इसके बाद कल्पना पहली बार जेएमएम ऑफिस गई और खासतौर पर महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। अब रविवार को कल्पना से मिलने और उनसे चर्चा करने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पहुंचे। कल्पना के बढ़ते राजनीतिक कद से अब लग रहा है कि कल्पना जेएमएम और गठबंधन के ड्राइविंग सीट पर है। इस चुनाव में कल्पना महागठबंधन की स्टार प्रचारक होंगी इसमें अब कोई संदेह नहीं है। कल्पना मुंबई और दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होकर आई है और वहां जिस तरह से उनको मीडिया कवरेज और गठबंधन में तवज्जों दी गई उससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, कल्पना उसी तर्ज पर रांची में एक बड़ी रैली करके अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है।

See also  झारखंड से 27 बच्चों की तस्करी, नेपाल भेजने का आरोप; धर्म परिवर्तन की भी आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article kairali school ranchi रांची के बड़े स्कूल में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! Kairali School में छठीं क्लास के छात्र पर कैंची से हमला, स्कूल ने रसूख का इस्तेमाल कर मामले को दबाया
Next Article dhanbad bazar samiti aag चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाने की तैयारी के दौरान कृषि बाजार समिति परिसर में लगी आग, कार समेत आठ गाड़ियां जलकर खाक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

3 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

8 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

8 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

8 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?