महादेव ऐप का मालिक सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार; 6000 करोड़ की ठगी का आरोप, जल्द लाया जाएगा भारत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2024

mahadev_app_saurabh_chandrakar

डेस्कः सट्टेबाजी ऐप महादेव को लेकर चर्चा में आए उसके मालिक सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराए जाने के बाद चंद्राकर पर कार्रवाई की गई है। सूत्रों ने बताया कि सौरभ को एक सप्ताह में भारत लाया जा सकता है। चंद्राकर पर ऐप के जरिए लाखों लोगों से अरबों की ठगी का आरोप ईडी ने लगाया है। चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटर्वक के सारे राज सामने आ सकते हैं।

बाहुबली राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की करोड़ों की जमीन जब्त, सरकार ने लिया कड़ा एक्शन

ईडी ने अब तक इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने कहा था कि अपराध की अनुमानित आय लगभग 6000 करोड़ रुपए है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पिछले एक साल से भी अधिक समय से महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केसों की जांच कर रहा है। यह मामला कांग्रेस सरकार के दौरान सामने आए थे।

See also  क्या रोजाना ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्स... ड्राइवर ने महिला से पूछा आपत्तिजनक सवाल, सोशल मीडिया पर बवाल

राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद ईओडब्ल्यू ने ईडी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर मार्च में भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की थी। इसमें ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी और अनिल कुमार अग्रवाल के अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल का नाम शामिल है।

मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के बाद बोगियों में लगी आग, 19 घायल

ईडी ने कहा है कि उसकी जांच में छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता सामने आई है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल इस ऐप के मालिक हैं जो दुबई में रहकर सट्टेबाजी का अवैध कारोबार चला रहे थे। ऐसा दावा किया गया है कि यह ऐप एक अम्ब्रेला सिंडिकेट था जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए यूजर्स को रजिस्टर करने, यूजर आईडी बनाने और ‘बेनामी’ बैंक खातों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की व्यवस्था करता था।

See also  एक लाख रुपये में मिल रही एक कप चाय, 'गोल्ड कड़क' पर यूजर्स बोले- पीने के लिए लेना पड़ेगा ईएमआई

सरायकेला-खरसावां में मिली बंगाल के शख्स की लाश, मजदूरों को काम दिलाने वाले की हत्याकर जमीन में दफनाया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now