डेस्कः बुधवार को PM मोदी को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देना था, लेकिन हंगामे के कारण सदन स्थगित हो गया। अब उम्मीद है कि शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में बोलेंगे।
शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, चीन दौरे पहले रिश्तों में कड़वाहट हटाने की कोशिश
राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी तकरार हुई। खड़गे ने राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक दिन पहले लोकसभा में हुए घटनाक्रम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया। इस पर नड्डा ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि दूसरे सदन की बात यहां नहीं कर सकते।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने का पूरा मौका दिया गया। उनको कई बार मौका दिया गया।सदन नियमों से चलेगा। वह नियम ही नहीं मानते।
वॉशिंगटन पोस्ट अखबार में बड़े पैमाने पर छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान की गई नौकरी
राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को नसीहत दी कि आप अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए। उन्होंने कहा कि आप स्वतंत्र रूप से अपनी पार्टी चलाइए।जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी तैयार बैठे थे, वहां जो भी चीजें हुईं, उनका जवाब देने के लिए।आपने सदन ही नहीं चलने दिया। उधर, इससे पहले, लोक सभा स्पीकर ने कल सदन में हुए हंगामे पर चिंता जताई और कहा कि यह सदन की मर्यादा का उल्लंघन है।








