लोहरदगा में पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष मांझी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 4, 2024

लोहरदगा : इस वक्त की बड़ी खबर कुडू थाना क्षेत्र के कुडू बाजार बिजली ऑफिस के पास से आ रही है, जहां अज्ञात अपराधियों ने कुडू पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष मांझी उर्फ मंगलू की गोली मारकर हत्या कर दी। संतोष को चार गोली मारी गई है। संतोष कुडू पंचायत की पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी के पति भी हैं। घटना की सूचना मिलने के साथ ही कुडू थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि संतोष मांझी ने चुंगी वसूली को लेकर कुडू बाजार का डाक लिया हुआ है। इसी लेकर वह प्रत्येक दिन की तरह अपने घर से 500 मीटर दूर रांची-लोहरदगा मुख्य पथ में कुडू बिजली आफिस गेट के समीप चुंगी वसूली के लिए बैठे हुए थे। तभी कुडू बाजार के अंदर से दो अपराधी पैदल आए और उन्होंने संतोष के सीने में तीन गोली और एक गोली सिर में मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने संतोष को कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर संतोष को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद स्वजन संतोष को लेकर रांची जा रहे थे। मांडर में स्थित अस्पताल में भी चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। इधर कुडू में संतोष को गोली मारने की सूचना जैसे ही मिली आक्रोशित लोगों ने कुडू मुख्यालय में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दिया। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। पुलिस और अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  विधानसभा चुनाव में बड़ा खेला, JMM प्रत्याशी के पोस्टर में लगा दिया BJP उम्मीदवार का चेहरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now