Lohardaga में सुखदेव भगत को जिताने के लिए जेएमएम ने कसी कमर,अनुपमा भगत को किया वोट का वादा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2024

Lohardaga Anupma Bhagat

लोहरदगाः  Lohardaga में लोकसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को झामुमो जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा की यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने गाँव पंचायत पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि  अहमद ने कहा कि झारखंड की अस्मिता, देश का संविधान, आपसी समरसता और भाईचारा को कायम रखना है, तो हमें इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत को भारी बहुमत जीता कर गठबंधन को मजबूती प्रदान करनी होगी।

यह आम नहीं खास है चुनाव

JMM  जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस बार का चुनाव आम नहीं ख़ास है क्योंकि पिछले 10 वर्ष के लम्बे शाषण के बाद भी भाजपा और मोदी जी अपनी उपलब्धि के आधार पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। इसलिए उन्हें धार्मिक उन्माद का सहारा लेना पड़ रहा है। हमें इस चुनाव में उन्हें मजबूती से जवाब देना होगा।इसीलिए गठबंधन के सहयोगी दलों के सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाना आवश्यक है।

See also  कंबल के अंदर लड़का-लड़की कर रहे थे मस्ती, अस्पताल के गार्डों ने बिगाड़ दिया काम! वीडियो देखकर लोगों का रिएक्शन

सुखदेव भगत के लिए अनुपमा भगत की मेहनत

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत की पत्नी औऱ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत ने उपस्थित झामुमो के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता को गुमराह किया है, देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को समाप्त करने की साजिश रच रही है। लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को को झूठे मुकदमे में जेल भेजा जाना इसी साजिश का परिणाम है। ऐसे में इंडिया गठबंधन ही देश का बेहतर विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी सुखदेव भगत को विजय बनाएं, हम आपकी समस्याओं और आपके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए आपके साथ हमेशा खड़ा रहेंगे।

Lohardaga Anupma Bhagat

बड़ी संख्या में मौजूद थे कार्यकर्ता

संबोधित करने वालों में जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेत्री राधा तिर्की, जिला सचिव अनिल उरांव, केन्द्रीय समिति सदस्य समीद अंसारी, विनोद यादव, इंजीनियर जफर इकबाल, महिला जिलाध्यक्ष सरिता भगत, जिला उपाध्यक्ष मुकेश साहू आदि शामिल थे। सभी ने एक स्वर में कहा इंडिया गठबंधन जिन्दाबाद, गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत जिन्दाबाद, झामुमो जिन्दाबाद और भारी बहुमत से विजय बनाने का आह्वान किया। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य विनोद यादव केंद्रीय सदस्य समीद अंसारी जिला सचिव अनिल उरांव जिला उपाध्यक्ष मुकेश साहू जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव महिला जिला अध्यक्ष सरिता भगत सचिव बरखा उरांव छात्र जिला अध्यक्ष सोमी कुमार सचिव संतोष उरांव किद्रा जिला अध्यक्ष सुनील राम किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बुद्धिजीवी जिला अध्यक्ष सयामनंदल लोहरा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सातिम टोप्पो सचिव मंसूर अंसारी पेसरार प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार कुडू प्रखंड अध्यक्ष संकर उरांव किसको प्रखंड अध्यक्ष साकिर अंसारी सेनहा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम काइरो प्रखंड अध्यक्ष सजाद अंसारी सादर प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिमान उरांव,नगर अध्यक्ष आकाश साहू अहद खान भंडारा प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम जफर इकबाल अनिल उरांव सोमा उरांव युवांति कुमारी सुषमा उरांव मोना उरांव सोमरा उरांव मंगरा उरांव सामिल उरांव प्रकाश कुमार विश्वास कुमार यूसुफ अंसारी समीम अंसारी अफरोज आलम अब्दल कुदुष मनोज कुमार राहुल उरांव मोना कुमार प्रखण्ड,स्तर के झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

See also  Rahul Gandhi के आने के बाद क्या लोहरदगा में चमरा फैक्टर हो गया फेल! ओवैसी वाली राजनीति सामने आने से बदल रही है तस्वीर

Hemant Soren को मिलेगी बेल या रहेंगे जेल में ही, झारखंड हाईकोर्ट में आ सकता है फैसला

लोहरदगा में चमरा लिंडा की ‘बल्लेबाजी’ रहेगी जारी, चुनावी मैदान में पंद्रह प्रत्याशी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now