रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को सोमवार को मोरहाबादी, रांची स्थित उनके आवास पर लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्रीगण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण तथा मुख्य सचिव सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देर रात तक हजारों की संख्या में आमजन उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर उमड़े। जनसैलाब ने यह साफ दर्शाया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जनभावनाओं में कितनी गहराई से रचे-बसे थे।
5 अगस्त 2025 को सुबह 9:00 बजे झारखंड विधानसभा परिसर में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके पश्चात उनका पार्थिव शरीर अंत्येष्टि हेतु उनके पैतृक गांव नेमरा, प्रखंड – गोला, जिला – रामगढ़ ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न होगा।





















































