बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, 7 अनुमंडल को मिले नए SDO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2025

बिहार में आधी रात 16 IAS अधिकारियों का तबादला, अनन्या सिंह और शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है। सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों का सोमवार को तबादला कर दिया। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

C. P. Radhakrishnan को नीतीश कुमार का समर्थन, JDU के बाद YSRCP ने किया एलान
चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी जबकि गरिमा लोहिया को पालीगंज का एसडीओ नियुक्त किया गया है।पूर्णिया के उप विकास आयुक्त चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी के पद पर पदस्थापित किया गया है।तुषार कुमार को मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।अनिरुद्ध पांडेय को मोहनिया का एसडीओ बनाया गया है। कृतिका मिश्रा को पकड़ी दयाल पूर्वी चंपारण का एसडीओ बनाया गया है। आकांक्षा आनंद को कटिहार के बारसोई अनुमंडल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। प्रद्युम्न सिंह यादव को खगड़िया के गोगरी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। रोहित कर्दम को शेखपुरा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। शिप्रा विजय कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है और नेहा कुमारी को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

See also  पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन, जाति का बंधन तोड़कर की थी बेटे की शादी, बहू है सबसे युवा सांसद

पटना में डॉक्टर के बेटे का अपहरण, जीजा निकला किडनैपर; दांत काटकर भाग गया लड़का
पूरी लिस्ट देखें….

123

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now