धनबाद के सिलेक्टेड गोविंदपुर बस्ती में जमीन धंसी, 5-6 मकान जमींदोज, मची अफरा-तफरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2026

धनबाद के सिलेक्टेड गोविंदपुर बस्ती में जमीन धंसी, 5-6 मकान जमींदोज, मची अफरा-तफरी

धनबादः जिले के कतरास कोयलांचल अंतर्गत सिलेक्टेड गोविंदपुर बस्ती में मंगलवार की रात अचानक एक भीषण भू-धंसान की घटना सामने आई है।देखते ही देखते जमीन फटने से बस्ती के लगभग पांच से छह रिहायशी मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर जान बचाने के लिए बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आने लगीं और देखते ही देखते कई पक्के और कच्चे मकान ढहकर जमीन के अंदर समा गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि प्रभावित परिवारों को अपने घर का कीमती सामान या कपड़े तक निकालने का मौका नहीं मिला। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोग खतरे को भांपकर बाहर की ओर दौड़ पड़े, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, इस घटना में कई परिवारों का सब कुछ तबाही की भेंट चढ़ गया है।
इस हादसे के बाद पूरे सिलेक्टेड गोविंदपुर और आसपास के कतरास क्षेत्र में दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोयलांचल क्षेत्र में भूमिगत खदानों की वजह से लगातार हो रहे भू-धंसान और गोफ बनने की घटनाओं ने लोगों के दिलों में गहरा खौफ भर दिया है। लोग हर पल इस डर में जीने को मजबूर हैं कि न जाने कब उनके पैरों तले की जमीन खिसक जाए।

See also  पीएम मोदी ने सारठ में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा का दिया भरोसा, जातियों के नाम लेकर कांग्रेस पर किया हमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now