Khunti और Latehar में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: लातेहार में JJMP के चार उग्रवादी गिरफ्तार, खूंटी में एक माओवादी हुआ अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2024

Khunti और Latehar में पुलिस को मिली सफतलाः लातेहार में JJMP के चार उग्रवादी गिरफ्तार, खूंटी में एक माओवादी हुआ अरेस्ट

खूंटी /लातेहार: माओवादियों- उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खूंटी की अड़की पुलिस ने माओवदी सादो उर्फ सादो हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 45 पीस पोस्टर और एक बैनर बरामद किया है। सादो हेम्ब्रम को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसके बाइक को भी जब्त कर लिया है। अड़की थाने में सादो के खिलाफ तीन मामले दर्ज है। जिसमें एक हत्या का मामला भी है।

Lohardaga में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, जमकर चली कुर्सियां, प्रदीप बालमुचू के सामने दो गुट आपस में भिड़े
वही लातेहार में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान छिपादोहर थाना क्षेत्र के बाघ टोला मोड़ के पास चार जेजेएमपी उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। एसडीपीओ वेंकटेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में बीतन लोहरा, लखन लोहरा, गुडू उर्फ मछेंदर लोहरा तीनो गणेशपुर छिपादोहर तथा विरेंद्र सिंह सैदूप बरवाडीह शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो देशी कट्टा, 7.62 एमएम का आठ जिंदा गोली व तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने आगे बताया कि 30 जून को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़े उग्रवादी हथियारो के साथ छिपादोहर के कारोबारियो से लेवी वसूलने आ रहे थे। इस सूचना पर एसडीपीओ श्री सिंह के नेतृत्व मे टीम बनाकर बाघमोड़ा मोड के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

See also  खूंटी-सिमडेगा के बीच पुल ढहा, बांस की सीढ़ी से बनाया रास्ता, बच्चे जा रहे है स्कूल,देखे VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now