कड़िया मुंडा को सांस लेने में तकलीफ, मेडिका अस्पताल में चल रहा इलाज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जाना स्वास्थ्य का हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2025

कड़िया मुंडा को सांस लेने में तकलीफ, मेडिका अस्पताल में चल रहा इलाज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जाना स्वास्थ्य का हाल

रांचीः खूंटी से पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पद्य विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रांची के मेडिका मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थीं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। साथ ही ब्लड का नमूना लेने के साथ कुछ अन्य जरूरी टेस्ट किये गये हैं।बुधवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूला मरांडी ने अस्पताल पहुंचकर कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मरांग बुरू से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 

झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री होंगे शपथग्रहण में शामिल
इधर, डॉक्टर विजय मिश्रा की देखरेख में मेडिकल टीम पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की हालत पर नजर रख रही है। मेडिका अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की स्थिति फिलहाल स्थित है, जिसके बाद उन्हें कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले पूर्व सांसद को तबीयत बिगड़ने पर खूंटी से रांची लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और करीब 30 मिनट में खूंटी से मेडिका तक एंबुलेंस से लाया गया। पूर्व सांसद को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए खूंटी और रांची पुलिस ने मिलकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया था, उन्हे अस्पताल पहुंचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिये गये थे।

लोहरदगा में नेपाल और बांग्लादेश के लोगों का बन रहा जन्म प्रमाण पत्र ? पंचायत के मुखिया ने खोली पोल
पूर्व सांसद पद्य विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत दो साल पहले भी न्यूमोनिया के कारण खराब हुई थी। इसके बाद उनकी तबीयत जनवरी 2025 में भी बिगड़ गई थी। इसके कुछ दिनों के बाद ब्लड शूगर लेवल गिरने और बेचैनी महसूस होने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उस समय मेडिका में इलाज के बाद वह ठीक होकर घर चले गये थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच चिंता का माहौल है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मेडिका अस्पताल जाकर कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य का हाल जाना।

WhatsApp Image 2025 07 23 at 12.42.29 74e17f65

 

See also  Lohardaga के भंडरा थाना प्रभारी से मारपीट, चट्टी साप्ताहिक बाजार में जवान से राइफल छीनने की कोशिश, पुलिस की तैयारियों पर भी उठे सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now