कल्पना सोरेन महिला एवं बाल विकास समिति के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के दौरे पर, विधानसभा की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की ली जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

कल्पना सोरेन महिला एवं बाल विकास समिति के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के दौरे पर, विधानसभा की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की ली जानकारी

रांचीः गांडेय से जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा के महिला एवं बाल विकास समिति के साथ महाराष्ट्र के दौरे पर है। कल्पना सोरेन इस समिति की अध्यक्ष है और उनके साथ बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू के साथ अन्य सदस्यों ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा का भ्रमण किया। कल्पना सोरेन के साथ समिति की सदस्यों ने महाराष्ट्र विधानसभा की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
विधानसभा भ्रमण के बाद समिति की सदस्यों के साथ कल्पना सोरेन ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से शिष्टाचार मुलाकात की। कल्पना सोरेन और समिति के सदस्यों ने महाराष्ट्र प्रवास की शुरूआत मुंबई के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में भगवान गणपति की पूजा-अर्चना के साथ की। उन्होंने भगवान से झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की कामना की। महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान कल्पना सोरेन महिला संगठनों और स्वयं सहायता समूहों से संवाद भी स्थापति करेंगी और उनके कार्यो का अनुभव प्राप्त करेंगी।

See also  धनबाद में हनीट्रैप में फंसाकर ठगी का मामला आया सामने, व्यवसायी का युवती के साथ बनाया आपत्तिजनक वीडियो, लाखों रुपए वसूले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now