JSSC नियुक्ति परीक्षाः तकनीकी स्नातक और पारा मेडिकल नियुक्ति के 40 हजार आवेदन रद्द

JSSC नियुक्ति परीक्षाः तकनीकी स्नातक और पारा मेडिकल नियुक्ति के 40 हजार आवेदन रद्द

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी / विशेष स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 और झारखंड पारा मेडिकल प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए हैं।

पलामू SP रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सली कमांडर ढेर, 15 लाख के इनामी नीतेश यादव को गोली लगने की सूचना
इसमें तकनीकी स्नातक स्तरीय नियुक्ति परीक्षा के लिए 10466 अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं। इसमें 9869 वैसे आवेदक हैं, जिन्होने रजिस्ट्रेशन करने के बाद शुल्क जमा नहीं किया है। वहीं 282 अभ्यर्थियों ने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया है। 117 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि एक जैसे हैं। वहीं पारा मेडिकल नियुक्ति परीक्षा के आए 30087 आवेदनों को रद्द किया गया है। 250803 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करने के बाद शुल्क जमा नहीं किया। 189 अभ्यर्थियों ने फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित तिथि तक अपलोड नहीं किया था। 95 अभ्यर्थियों के नाम, पिता के नाम और जन्म तिथि समान थे।

कलेश के बीच लालू के परिवार में आया नन्हा मेहमान, तेजस्वी ने बेटे की फोटो दिखाकर कहा, जय हनुमान
आयोग ने इस प्रतियोगिता परीक्षा के तहत पर्यवेक्षक एवं समकक्ष पदों को पहले ही हटा दिया था। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले 117 अभ्यर्थियों के भी आवेदन रद किए गए हैं।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now