JSSC अभ्यर्थियों और आदिवासी नेताओं से PM मोदी करेंगे मुलाकात, हेमंता बिस्व सरमा का बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2024

JSSC अभ्यर्थियों और आदिवासी नेताओं से PM मोदी करेंगे मुलाकात, हेमंता बिस्व सरमा का बयान

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को झारखंड के दौरे पर आ रहे है। हजारीबाग में प्रधानमंत्री विनोवा भावे विश्वविद्यालय में सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे उसके बाद वो मटवारी में आदिवासी समूह के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी बीजेपी के परिवर्तन यात्रा महासभा यात्रा को सबोधित करेंगे।

विधायक कमलेश सिंह के BJP में जाने से पहले ही विरोध शुरू, हुसैनाबाद के बीजेपी नेताओं ने खोला मोर्चा
प्रधामंत्री के दौरे को लेकर जब झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री सरकारी कार्यक्रम के लिए आ रहे है इसके साथ ही वो राज्य के आदिवासी नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होने आगे कहा कि संभावना है कि प्रधानमंत्री आंदोलन कर रहे पांच छात्र नेताओं से भी मुलाकात करें। जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक को छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। सोमवार को भी छात्रों ने हजारीबाग से रांची तक पैदल मार्च करते हुए जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया था। विधानसभा चुनाव से पहले ये मामला बहुत गर्म हो चुका है, छात्र लगातार पेपर लीक का आरोप लगाते हुए परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे है।

See also  AI Murder Case:चैटजीपीटी के कहने पर मां की कर दी हत्या, कंपनी पर पहली बार हत्या का मुकदमा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now