जेपी नड्डा से चिराग की मुलाकात के बाद NDA में सीटों का फार्मूला तय, JDU को 16 और चिराग की पार्टी को 4 सीट देने पर सहमति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2024

दिल्ली : बिहार में एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच अब खत्म हो गया है। चिराग पासवान ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद एलान किया कि सीटों के तालमेल सहमति बन गई है।

chirag post
बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जेडीयू 16 सीट पर और चिराग पासवान की पार्टी 4 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। मांझी , कुशवाहा और पारस की पार्टी को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है। हाजीपुर सीट चिराग पासवान के पास जाएगी जहां से उनके चाचा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सांसद है।नड्डा से मुलाकात के बाद चिराग ने अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपने पिता रामविलास पासवान को याद करते हुए पोस्ट किया कि पापा आपका आशिर्वाद यू ही बना रहे। ये इशारा हाजीपुर की सीट को लेकर किया गया जो उनके पिता की पारंपरिक सीट रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी पशुपति पारस को राज्यपाल और चिराग के भाई प्रिंस राज को बिहार कैबिनेट में बीजेपी अपने कोटे से मंत्री बनाएंगी, जिसपर चिराग पासवान ने सहमति दे दी है।

See also  बांग्लादेश में BNP को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान का PM बनना तय

chirag with mother

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now