डेस्कः झारखंड के पोकलेन ऑपरेटर की बिहार में हत्या कर दी गई है। बिहार के नालंदा जिले में झारखंड के चतरा निवासी कुलदीप यादव को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के त्रिलोक बिगहा गांव की है। मृतक हिलसा अनुमंडल अंतर्गत पूर्वी बाइपास निर्माण कार्य में पोकलेन चालक का काम कर रहा था। मृतक चतरा के पथरी गांव का रहने वाला था। हालांकि हत्या की वजह अबतक सामने नहीं आ पाई है।
पटना में एकतरफा प्यार में आशिक ने महिला की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, बचाव में आई बेटी पर भी किया हमला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोड़ निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर से लेवी को लेकर निशाया बनाये जाने की बात सामने आ रही है। अपराधी जब अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए तो पोकलेन चालक को गोली मारकर फरार हो गये।
रांची के अनगड़ा में सरना झंडा उखाड़ने के बाद तनाव, फिर से लगाया
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार हथियारबंद नकाबपोश अपराधी त्रिलोक बिगहा गांव के निकट चल रहे बाईपास निर्माण कार्य के साइट पर आया और इंजीनियर को निशाना बनाना चाहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया तो पोकलेन चालक को गोली मार दी।घटना की सूचना मिलते हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, हिलसा अनुमंडलीय एएसपी शैलजा, एसडीओ अमित कुमार पटेल सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे।मजदूरों की मदद से पोकलेन चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।







