झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर आ रहे है फर्जी कॉल, CM हेमंत सोरेन ने सतर्क होने को लेकर जारी किया संदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2024

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर महिलाओं के पास आ रहे फर्जी कॉल को लेकर अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर संदेश जारी किया है। उन्होने महिलाओं से अपील की है कि इस तरह के फर्जी कॉल का जवाब नहीं दे और अपने साथ होने वाले फ्रॉड से बचे।

पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम स्थगित, जानिये अब कब होगी मईंया सम्मान योजना की लांचिग
हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि साथियों, यह अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना है।

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में सूचना आ रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नंबर पर योजना को लेकर कॉल आ रहें हैं, जो पूरी तरह से फर्जी है।

इसलिए योजना के तहत निबंधित बहन – बेटियों से आग्रह है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर OTP या अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी कॉल करने वाले के साथ साझा कदापि नहीं करें।

See also  बिहार-झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, पूरे देश से मॉनसून की वापसी शुरू

झारखण्ड सरकार इस योजना को लेकर किसी तरह का कॉल नहीं कर रही है। अतः आप सभी सतर्क रहें और ऐसे कॉल आने पर अपने बैंक खाता की जानकारी नहीं दें।

तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड से बचना बहुत जरूरी है। कई लोग मैसेज या कॉल (Bank Fake Call ) करके फ्रॉड कर रहे हैं। SMS, व्हाट्सएप, मेल या टेलीग्राम के जरिये भी मैसेज आ सकते हैं, इसलिए आप सभी से आग्रह है सावधान रहें।

झारखण्ड पुलिस ऐसे मामलों को लेकर सतर्क हैं। किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत एक्शन लेते हुए फर्जी कॉलर को चिन्हित करने का कार्य करे।

साथ ही आप सभी से अनुरोध है की अपने आस पास के/परिचितों/रिश्तेदारों तक भी यह जानकारी ज़रूर साझा करें।

जोहार।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now