- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड के 14 जिलों में साइबर क्राइम का जाल, प्रतिबिंब पोर्टल का दिखा असर अबतक 99 केस हुए दर्ज, 468 साइबर क्रिमिनल हुए अरेस्ट

झारखंड में 15 हजार बैंक खातों में आ रहे साइबर फ्रॉड के पैसे, सबकी होगी जांच, DGP के आदेश पर ऑपरेशन शुरू

रांची : देश में साइबर क्राइम का गढ़ बन गए झारखंड में अब इसके सफाये के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है। साइबर क्राइम के खिलाफ प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। अब इस अभियान का असर भी दिख रहा है लेकिन साइबर अपराधियों का जाल ऐसा फैल चुका है कि झारखंड के सभी जिलों में ये अपना नेटवर्क चला रहा है और आम लोगों से ठगी कर पैसा कमा रहे है। झारखंड के साइबर क्राइम को लेकर ओटीटी पर एक वेब सीरीज जामताड़ा बन चुका है जो बताता है कि झारखंड में साइबर क्राइम किस पैमाने पर हो रहा है।
राज्य में बढ़ते साइबर अपराधियों पर लगाम के लिए पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल बनाया है जिसका असर दिख रहा है। अबतक राज्य के 14 जिलों में साइबर क्राइम को लेकर 99 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा एफआईआर देवघर जिले में दर्ज किया गया है। जबकि अबतक इस अभियान के माध्यम से 468 साइबर क्रिमिनल की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे ज्यादा 200 गिरफ्तारी देवघर जिले में हुई है। गिरिडीह में 17 एफआईआर और 114 गिरफ्तारी हुई है। जामताड़ा में 16 एफआईआर और 70 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। हजारीबाग जिले में 12 एफआईआर और 37 क्रिमिनल की अबतक गिरफ्तारी हो चुकी है। धनबाद और कोडरमा से 10-10 साइबर अपराधियों को पकड़ा जा चुका है। इन सभी साइबर अपराधियों के पास से 1635 सिमकार्ड और 1107 मोबाइल जब्त किया जा चुका है।

See also  कौन है भारत के अगले CJI ? जस्टिस बी आर गवई ने किसे बनाया अपना उत्तराधिकारी ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now